UV4 TOOLS for you

UV4 Tools - Free Online PDF Tools UV4 Tools Home All Tools About Us Contact Us The Only Free PDF Tools You'll Ever Need Securely manage your digital documents with our complete suite of free online PDF tools. Fast, private, and incredibly easy to use. Welcome to UV4 Tools. Advertisement (728x90) Our Suite of Online PDF Tools ...

Share Market

 शेयर बाजार तो कभी भी किसी को भी शामिल होने से नही रोकता, इसका अर्थ यह कतई नही की शेयर बाजार मे हर कोई सफल होगा ही होगा । शेयर बाजार मे एक ही समय पर सभी का सफल होना, शेयर बाजार के मूलभूत नैसर्गिक सिद्धांतो के विपरीत है । यहां हर रोज़ किसी का असफल होना अनिवार्य है । अब कौन कब सफल होगा यह विषय बनता है न सिर्फ ग्यान का बल्कि कौन उस ग्यान को बड़ी कुशलता से अपनाता है। और एक बड़ा कारण यह भी है कि कई बार लोग अपने ट्रेड्स मे नुकसान रोक संख्या का उपयोग नही करते। कारण वश छोटा नुकसान बढ़कर असहनीय बन जाता है ।


सभी अन्य व्यवसाय एवं व्यापार की तरह यदि शेयर ट्रेडिंग को भी गंभीरता से एवं आदर और अनुशासन के साथ किया जाऐ और नुकसान रोक संख्या का सही एवं नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो सफलता हासिल करने मे कोई कठिनाई नही होगी ।

अगर आप पांच सो से छे सो कमाना चाहते है इसलिए आपको एक छोटी पर कारगर उपयोगी ट्रिक बता देते है।

आपको ब्रेक आउट पर ट्रेड करना चाहिए उसके लिए आपको दो इंडिकेटर vwap और आर एस आई का उपयोग करना चाहिए




बोले सर हमको कैसे पता चलेगा की ब्रेक आउट स्टॉक पर है उसके लिए आपको स्टॉक के आर एस आई का लेवल जब चालीस की ऊपर जाने वाला हो तोह आप स्टॉक को खरीद सकते है।




अब आपका प्रश्न है कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा तोह आपको बता दू। पैतीस हज़ार से चालीस हज़ार पर इतना प्रॉफिट आप कर सकते हो


अब बीस से तीस हज़ार पर आप लगभग एक से दो हज़ार रुपए कमा सकते है।












शार्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 

  1. सबसे पहले आपको कम से कम २५ से ३० A ग्रेड शेयर्स ( आप निफ़्टी ५० को भी चुन सकते हैं ) की लिस्ट बनानी है जिसका पैटर्न लगातार ऊपर जा रहा हो जैसा निचे चित्र न १ और २ में मै दिखा रही हूँ क्योंकि A ग्रेड कंपनी का ट्रेंड ज्यादा समय तक नीच नहीं रहता है और ये तरीका मै शार्ट टर्म के लिए बता रही हूँ ( अधिकतम तीन से चार हफ्ता )


  2. ऊपर जो आपको दो चार्ट दिख रहे हैं वो एक उदाहरण के रूप में मैंने आपको दिखाया है मतलब ये कि जो शेयर लगातार ऊपर जा रहा है वैसे शेयर की आपको लिस्ट बनानी है.
  3. उसके बाद आपको शेयर का पिछले दिन का ट्रेंड देखना है की वो बुलिश है या बेयरिश
  4. फिर आपको शेयर का पैटर्न देखना है की उसने कोई पैटर्न बनाया है की नहीं इस पैटर्न की जानकारी अगर आपको नहीं है तो मेरे पुराने ब्लॉग से ले सकते हैं.
  5. गर पैटर्न बना है तो आपको ध्यान रखना होगा की उसमे कोई ख़राब न्यूज़ या आने वाले समय के लिए कोई ख़राब खबर तो नहीं है मेरा मतलब ख़राब न्यूज़ से कम्पनी के MD का इस्तीफा , सरकार की तरफ से कोई उस सेक्टर के लिए ख़राब अनोउंसमेन्ट , माना शेयर की कीमत ५०० है और लोगों को उम्मीद थी की बाय बैक ६०० रूपए पर आएगा किन्तु कंपनी ने घोषणा की कि ५५० पर ही आएगा तो यह शेयर के लिए बुरी खबर है और ये न्यूज़ आपको न्यूज़ चैनल से मिल जाएगी बाय बैक के बारे में मै आपको आने वाले अपने अगले अध्याय में बताउंगी
  6. उसके बाद आपको ग्लोबल मार्किट देखनी है की पॉजिटिव है या निगेटिव
  7. आपको एक चार्ट बनाना होगा वैसे मै चार्ट अपना इन्वेस्टिंग डॉट कॉम पर बनती हूँ आप चाहे तो कोई भी बना सकते हैं अगर आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो मै आपको इन्वेस्टिंग डॉट कॉम के चार्ट का लिंक दे सकती हूँ आप कमेंट में पूछ सकते हैं जिसको चाहिए वो बोल सकता है.
  8. अब आपको पिछले दो तीन दिन पहले वो शेयर देखना है जिसमे वॉल्यूम अपने एवरेज से बहुत ज्यादा हो जैसा चित्र न. ३ में दिखाया गया है
  9. अब आपने देख लिया और अपने मतलब के स्टॉक चुन लिया होगा उन २० - २५ स्टॉक में से आपको लगभग ४ से ५ स्टॉक मिल ही जायेंगे जिसमे आप ट्रेड ले सकते हैं
  10. आपको दोनों चित्र में एक जगह डाउन फॉल दिखेगा वो कोविद १९ के समय मार्च २०२० में आया था तो आपको ऐसा शेयर चुनना है ये आपको रेकमेंडेशन नहीं है ये सिर्फ एक उदाहरण है
अब मै आपको चित्र न. ३ शेयर करती हूँ जिसमे मै आपको वॉल्यूम दिखाउंगी और इसका मतलब भी बताउंगी ये बहुत जरूरी होता है लेकिन इसको कैसे चार्ट में सेट करना है वो मै अपने अगले अध्याय में बताउंगी

अब आप एक अम्बुजा सीमेंट का चार्ट देखिये चार्ट में लाल गोले में वॉल्यूम है और एक एवरेज लाइन भी आपको दिख रही होगी शेयर में चार दिन जल्दी -जल्दी अपने एवरेज से ज्यादा वॉल्यूम दिख रहे हैं जिसकी कैंडल भी मैंने आपको नंबरिंग में दिखाई है यहां पर शेयर २०५ से बढ़कर २६५ तक गया वो भी सिर्फ एक महीने में फिर उसमे करेक्शन के बाद ये फिर भगा और फिर इसने नया हाई बनाया और २७५ तक गया
इसका मतलब ये होता है कि अधिकतर नहीं बल्कि हमेशा कोई भी किसी शेयर के बारे में कोई अच्छी या बुरी खबर हम तक पहुँचने से पहले वो स्मार्ट इन्वेस्टर तक पहुँच जाती है या यूँ कहें की वो हमसे ज्यादा समझदार और पढ़े - लिखे होते हैं

और वो पहले ही समझ जाते है की आने वाले कुछ हफ़्तों में शेयर अपनी नई ऊंचाई तक पहुंचेगा तो ऐसे में आपको खरीदारी करके स्मार्ट इन्वेस्टर के साथ चलना चाहिए स्मार्ट इन्वेस्टर मतलब FIIS & DIIS

आप केवल इन नियमों का पालन करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं-

  1.  कोशिस ये होनी चाहिए आपकी कि किसी भी शेयर के बारे में कोई भी खबर हो चाहे वो अच्छी हो या बुरी मेरा मानना है की उससे दुरी बनानी चाहिए क्यों की जैसा मैंने बताया कि स्मार्ट निवेशक उसमे दो - तीन हफ्ते पहले से ही खरीदारी करने लगते हैं - तो हो सकता है कि जब आप उसमे इन्वेस्ट करें तो वो प्रॉफिट बुकिंग करने लगें और आप या हम उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे अभी हाल ही में जनवरी और फरवरी २०२१ के कई शेयर में यही हुआ था आप खुद चेक कर सकते हैं जिस भी कंपनी का रिजल्ट बहुत ज्यादा बढ़िया आया था वो अगले दिन बहुत ही बुरी तरह से पिटा था
  2. तो जब आपको ऐसा कोई ग्रीन सिग्नल जो हाई वॉल्यूम के साथ दिखे और वो कुछ पैरामीटर पर खरा उतरे तो आपको उसमे इन्वेस्ट करना है हो सकता है कि आपको प्रॉफिट के लिए २ से ४ हफ़्तों का समय या महीने लग सकते हैं लेकिन प्रॉफिट की गारंटी का परसेंटेज ७०% तक का है
  3. आपको ये तरीका कैसा लगा ये तो मै अभी नहीं पूछूँगी किन्तु जब आप इसको आजमाएं तो एक बार अपना अनुभव अवश्य साझा करें और कमेंट करके अवश्य बतायें मेरा विश्वास है की इस तरीके से आपका फायदा ज्यादा होगा और आपके सफल होने के चांस ज्यादा होंगे
मै १००% सफलता की गारंटी तो नहीं लेती बल्कि कोई भी नहीं लेगा किन्तु ७०% तक आप सफल हो सकते हैं और सबसे जरुरी बात वो ये कि आप मार्किट में जितने पुराने होंगे उतना ही आप अनुभवी भी तो शेयर मार्किट में बने रहें उससे भागे नहीं की लोस्स हो गया तो काम बंद कर दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

UV4 TOOLS for you

वेबसाइट का पेज सीटीआर बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है?